ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला-वेदराम मनहरे को मिला राज्य मंत्री का दर्जा…
आरंग।छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने विधिवत आदेश जारी करते हुए कुल 18 पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा दिया गया है। इनमें तीन को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग को भी राज्य मंत्री का दर्जा मिल गया है। राज्य शासन के इस आदेश से बीजेपी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग



