Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
    Blog

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 26, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    आरंग।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला रायपुर के तत्वावधान में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षकगण रैली में शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर रायपुर को मुख्यमत्री,शिक्षा मंत्री,मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव,डी पी आई के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन से शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।मोर्चा की प्रमुख मांगों में टेट (TET) से मुक्ति, पूर्ण सेवा की गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन योजना का लाभ, वेतन विसंगति का निराकरण,13 फरवरी 2026 के राजपत्र को संशोधित करने तथा B.Ed. लिए ब्रिज कोर्स सहित पांच सूत्रीय मांगें शामिल हैं।शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की सेवा अवधि, वेतन एवं पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान लंबे समय से अपेक्षित है। शिक्षकों ने शासन से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।रैली के पश्चात मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपकर पांचों मांगों के निराकरण की मांग की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षकगण उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला रायपुर से संचालक ओमप्रकाश सोनकला भानुप्रताप डहरिया प्रदीप साहू हरीश दीवान ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।रैली और ज्ञापन में आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ,केदार जैन ने पांचो मांगो के संबंध में विस्तार से बताते हुए शिक्षक साथियों को आह्वान किया कि भविष्य में अपने अधिकार के लिए लड़ने तैयार रहे।ब्लॉक संयोजक हरीश दीवान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को चिंतन करने की आवश्यकता है शिक्षकों को परेशान न करे सरकार को बीच का रास्ता निकालना चाहिए।जिला सहसंयोजक दिनेश आदिल ने हजारों शिक्षकों को नारे लगवाते हुए आवाज बुलंद कर हौसला बढ़ाया और कहा कि शिक्षक अपने अधिकार के लिए हमेशा सजग रहें और जब जब संगठन का आह्वान हो तैयार रहे मिलकर लड़े तभी सरकार तक बात सही तरीके से तथ्य सहित पहुंचेगा।महिला प्रकोष्ठ से अंजुम शेख टिकेश्वरी साहू मौसमी शर्मा ने सभी नारी शक्ति सहित ब्लाक जिला और प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहां कि ऐसे ही हमेशा अपने अधिकार के लिए आगे रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 26, 20261 Views

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आरंग।छत्तीसगढ़ शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.