Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का प्रवास-भैया-बहनों ने किया योग व शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन

    August 20, 2026

    जन्मदिन बना यादगार-एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

    August 20, 2026

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का प्रवास-भैया-बहनों ने किया योग व शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन
    Blog

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का प्रवास-भैया-बहनों ने किया योग व शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 20, 20264 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का प्रवास-भैया-बहनों ने किया योग व शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन

    आरंग। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में विद्या भारती के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का विद्यालय अवलोकन प्रवास संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने अनुशासन और दक्षता का परिचय देते हुए डंबल, समता एवं तिष्ठ योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रवास के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. साहू ने कक्षा अरुण (शिशु वाटिका) से लेकर दशम तक की सभी कक्षाओं का सघन अवलोकन किया और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने कहा कि लंबे समय बाद विद्यालय में इतना मनोहारी और अनुशासित कार्यक्रम देखने को मिला, जिससे मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के तेजस्वी जीवन का स्मरण कराते हुए कहा कि जिस प्रकार विवेकानंद जी अपनी युवावस्था में प्रखर और ओजस्वी थे, ठीक उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी अपने जीवन में तेजवान और चरित्रवान बनना चाहिए ताकि वे अपने विद्यालय, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।

    कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र (मोनू) साहू ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, व्यवस्थापक राजेश साहू, समिति सदस्य कमलनारायण देवांगन, सुरेंद्र नशीने, बलौदा बाजार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र (मोनू) साहू तथा पलारी नगर के मंडल।कार्यवाहक कुमेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री गोविंद साहू ने संगठन मंत्री सहित पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जन्मदिन बना यादगार-एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

    August 20, 2026

    सद्भावना दिवस-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया उनका योगदान

    August 20, 2026

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 548 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण

    August 20, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का प्रवास-भैया-बहनों ने किया योग व शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन

    Vinod GuptaAugust 20, 20264 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू का प्रवास-भैया-बहनों ने किया योग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.