Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
    Blog

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 11, 20265 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    महासमुंद। स्थानीय मिनी स्टेडियम में मंगलवार को संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

    इस अवसर पर स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, पीयूष साहू, आकाश पांडे, हैंडबॉल कोच इमरान अली सहित अन्य उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026

    ​13 से 27 अगस्त तक संस्कृत उत्सव, स्कूलों में निकलेंगी शोभा यात्राएं

    August 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    Rekhraaz SahuAugust 11, 20265 Views

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.