Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026

    श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस-गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार कथा से बही भक्ति की धारा

    August 10, 2026

    16 अगस्त को होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन-लोधी समाज की कार्यकारिणी बैठक में तैयारी को लेकर लिए गए कई निर्णय

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्कूल में नशामुक्ति का संकल्प-विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा
    Blog

    स्कूल में नशामुक्ति का संकल्प-विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 10, 202624 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्कूल में नशामुक्ति का संकल्प-विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा

    आरंग।नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत विकसित भारत की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाते हुए शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा व लखौली स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति को समर्पित रहा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज के विकास में भी बाधक बनता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा, समय और क्षमताओं का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने स्वयं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने, परिवार एवं मित्रों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ और खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान बेहतर स्वास्थ्य, मन की शांति, उज्ज्वल भविष्य, आर्थिक समृद्धि, खुशहाल संबंध एवं सकारात्मक जीवनशैली को नशामुक्त जीवन के प्रमुख लाभ बताते हुए विद्यार्थियों से इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस महाअभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत 6 से 20 अगस्त तक देशभर में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञाएं लेने का लक्ष्य रखा गया है।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए “मेरा भारत—नशामुक्त भारत” का संदेश दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026

    श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस-गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार कथा से बही भक्ति की धारा

    August 10, 2026

    16 अगस्त को होगा विशाल शोभायात्रा का आयोजन-लोधी समाज की कार्यकारिणी बैठक में तैयारी को लेकर लिए गए कई निर्णय

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    Rekhraaz SahuAugust 10, 202639 Views

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.