Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जोनल गणित कार्यशाला का आयोजन-गणित में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा गणित को खेल-खेल में सरल रूप से प्रस्तुत करने पर हुई चर्चा…

    August 9, 2026

    निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर युवक की मौत-हादसे की जांच में जुटी पुलिस-आत्महत्या की आशंका

    August 9, 2026

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर युवक की मौत-हादसे की जांच में जुटी पुलिस-आत्महत्या की आशंका
    Blog

    निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर युवक की मौत-हादसे की जांच में जुटी पुलिस-आत्महत्या की आशंका

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 9, 2026388 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर युवक की मौत-हादसे की जांच में जुटी पुलिस-आत्महत्या की आशंका

    आरंग। आरंग के महामाया पारा क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की छत से गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महामाया पारा निवासी अशोक साहू, पिता निरंजन साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद आरंग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि अशोक साहू अपने साथी महेंद्र साहनी और कुमार जलक्षत्री के साथ सेवती पुरैनास के निर्माणाधीन मकान में रेत चढ़ाने का काम कर रहा था। काम पूरा करने के बाद तीनों साथी नाश्ता करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान अशोक अचानक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया।तीन मंजिल की ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। टीम ने छत की मुंडेर, युवक के गिरने की दिशा और दूरी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की।पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद मृतक के साथियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जोनल गणित कार्यशाला का आयोजन-गणित में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा गणित को खेल-खेल में सरल रूप से प्रस्तुत करने पर हुई चर्चा…

    August 9, 2026

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जोनल गणित कार्यशाला का आयोजन-गणित में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा गणित को खेल-खेल में सरल रूप से प्रस्तुत करने पर हुई चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 9, 20261 Views

    जोनल गणित कार्यशाला का आयोजन-गणित में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा गणित को खेल-खेल में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.