इप्सेफ (IPSEF) की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल
आरंग। देशभर के लाखों सार्वजनिक सेवा कर्मचारियों के अधिकारों और न्यायसंगत मांगों के लिए संघर्षरत शीर्ष संगठन इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (IPSEF) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक 9 अगस्त 2026 को दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित की गई है। इस बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हुए है। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर के राज्यों से आए प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जहाँ कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर गहन मंथन होगा।।बैठक के मुख्य एजेंडे एवं 8-सूत्रीय केंद्रीय मांगें सहित 07वें वेतन आयोग का 2.81 फिटमेंट फैक्टर के साथ पूर्ण क्रियान्वयन और बकाया राशि का भुगतान तथा कोविड-19 महामारी के दौरान रोकी गई DA/DR की 3 किस्तों का तत्काल भुगतान, आंगनवाड़ी, आशा (ASHA) और NHM कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण, कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज सुविधा एवं सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 62 वर्ष करना। मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुकंपा नियुक्ति की 5% सीमा को बढ़ाकर 100% करना शामिल है।छत्तीसगढ़ से दिल्ली रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अनिल शुक्ला, ओ. पी. शर्मा, सूरज प्रसाद देवांगन, सुशील गुप्ता, सालिक राम नवरंगे, कमल चंद्राकर, अरविन्द चंद्राकर शामिल है।
विनोद गुप्ता-आरंग



