Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी-शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न-बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महानदी मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग तेज-रोपाई और चलाई का हो रहा है प्रभावित
    Blog

    महानदी मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग तेज-रोपाई और चलाई का हो रहा है प्रभावित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 8, 202671 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महानदी मुख्य नहर में पानी छोड़ने की मांग तेज-रोपाई और चलाई का हो रहा है प्रभावित

    आरंग।खरीफ सीजन में खेतों में पानी की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत धमनी के पूर्व सरपंच दीपक साहू सहित अनेक किसानों ने महानदी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों का कहना है कि नहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से खेती -किसानी का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।पूर्व सरपंच दीपक साहू ने बताया कि खेतों में पानी की कमी के चलते धमनी क्षेत्र के कुछ किसानों की करीब 25 से 30 एकड़ भूमि में रोपाई का काम रुक गया है। जिन खेतों में रोपाई हो चुकी है, वहां भी धान की चलाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अभाव में खेतों में नमी बनाए रखना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए इस समय पानी बेहद जरूरी है। नहर में पानी की कमी के कारण कई किसान खेतों में दवाई का छिड़काव तक रोक चुके हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला तो धान की फसल पर इसका सीधा असर पड़ेगा और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए महानदी मुख्य नहर में जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि अधूरी रोपाई पूरी हो सके और पहले से रोपी गई धान की फसल को भी आवश्यक पानी मिल सके।किसानों का कहना है कि खेती पूरी तरह पानी पर निर्भर है। ऐसे समय में नहर में पानी की कमी किसानों के लिए दोहरी परेशानी बन गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी-शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न-बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

    August 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    Vinod GuptaAugust 9, 202650 Views

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.