Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पंचायत समोदा में सामूहिक इस्तीफे के बाद अब आरंग नगर पालिका आरंग में बगावत-भाजपा सरकार के अंतर्कलह और नाकामी की खुली पोल-डॉ. शिवकुमार डहरिया
    Blog

    नगर पंचायत समोदा में सामूहिक इस्तीफे के बाद अब आरंग नगर पालिका आरंग में बगावत-भाजपा सरकार के अंतर्कलह और नाकामी की खुली पोल-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 7, 2026353 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पंचायत समोदा में सामूहिक इस्तीफे के बाद अब आरंग नगर पालिका आरंग में बगावत-भाजपा सरकार के अंतर्कलह और नाकामी की खुली पोल-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    ​

    ​आरंग।छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आरंग के पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग नगर पालिका में लगातार पनप रहे अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के मुद्दों को लेकर प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार और स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर तीखा हमला बोला है।​आरंग नगर पालिका परिषद के भाजपा पार्षदों द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंपने और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के नीचे अनिश्चितकालीन धरने’ पर बैठने का अल्टीमेटम देने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासनिक तंत्र को आड़े हाथों लिया।​प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, आरंग नगर पालिका में भाजपा का ही अध्यक्ष काबिज है और यह क्षेत्र खुद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का गृह निर्वाचन क्षेत्र है। इसके बावजूद खुद भाजपा के पार्षदों को अपनी ही सरकार में अवैध कारोबारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ आंदोलन और धरने की चेतावनी देनी पड़ रही है।यह स्थिति बेहद शर्मनाक और हास्यास्पद है। प्रदेश में तथाकथित ‘डबल इंजन’ की सरकार का दावा करने वाली भाजपा का भ्रष्टाचार इंजन से भी तेज दौड़ रहा है। जब अपनी ही सत्ता में भाजपा के चुने हुए पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है, तो आरंग की आम जनता की सुनवाई का स्तर क्या होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।​पूर्व मंत्री ने क्षेत्र की बदहाल राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक विफलता का यह कोई पहला मामला नहीं है। अभी हाल ही में नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों ने अपनी ही सरकार की वादाखिलाफी और तानाशाही से तंग आकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सामूहिक इस्तीफा देकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। अब आरंग नगर पालिका के भाजपा पार्षदों का 01 सप्ताह का अल्टीमेटम देकर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी देना यह साबित करता है कि पूरे क्षेत्र में भाजपा का कुशासन चरम पर है।​डॉ. डहरिया ने आरंग के विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी का अपने ही क्षेत्र और प्रशासनिक अधिकारियों पर से नियंत्रण पूरी तरह खो चुका है।आरंग क्षेत्र में खुलेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाकर अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण का काला कारोबार चल रहा है, जिसे स्थानीय प्रशासन और सत्ताधीशों का मौन संरक्षण प्राप्त है। लगातार लिखित शिकायतों के बाद भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का चुप रहना यह दर्शाता है कि प्रशासनिक अधिकारी जन प्रतिनिधियों को दरकिनार कर केवल माफिया तंत्र के दबाव में काम कर रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे करने वाले मंत्री जी आज अपने ही कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ चुके हैं।डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका प्रशासन और राज्य सरकार ने जल्द ही भू-माफियाओं, अवैध प्लाटिंग करने वालों और अवैध निर्माणकर्ताओं पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।भाजपा सरकार की अंदरूनी गुटबाजी, भ्रष्टाचार और नाकामी का खमियाजा आरंग की निर्दोष जनता को नहीं भुगतने दिया जाएगा। जनता के अधिकारों, आरंग के व्यवस्थित विकास और कानून के राज की बहाली के लिए कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    Vinod GuptaSeptember 22, 202614 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.