Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-गाँव में बन्दर के आतंक से सहमे ग्रामीण-06 को किया घायल-,वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

    August 6, 2026

    जिला स्तरीय शालेय बालक बालिका कराते प्रतियोगिता का आयोजन-चार विकासखण्ड के इतने खिलाडी हुए शामिल…

    August 6, 2026

    आरंग में ‘हर घर मुनगा अभियान’ का शुभारंभ-एक ही दिन में 7 हजार से अधिक पौधों का रोपण

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खल्लारी के विकास कार्यों को लेकर उपसरपंच तारेश साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मां खल्लारी का छायाचित्र किया भेंट
    Blog

    खल्लारी के विकास कार्यों को लेकर उपसरपंच तारेश साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मां खल्लारी का छायाचित्र किया भेंट

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 5, 202639 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खल्लारी के विकास कार्यों को लेकर उपसरपंच तारेश साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मां खल्लारी का छायाचित्र किया भेंट


    खल्लारी। ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच एवं छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष तारेश साहू ने महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से सौजन्य भेंट कर ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर को मां खल्लारी का छायाचित्र भी भेंट किया।
    ज्ञापन में उपसरपंच ने वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 एवं 16 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बोर खनन, पाइपलाइन विस्तार, वार्ड क्रमांक 16 की जर्जर गलियों में सीसी रोड निर्माण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-353 के डिवाइडर पर पांच स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


    इसके अलावा उपसरपंच तारेश साहू ने एक अलग ज्ञापन के माध्यम से खल्लारी मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे बरसात के दौरान बनने वाले प्राकृतिक मिनी वॉटर फॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग भी की। उन्होंने सुझाव दिया कि पहाड़ी से बहने वाले वर्षा जल का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण कर प्राकृतिक जलधारा को आकर्षक स्वरूप दिया जाए, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों।
    इस संबंध में वन क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए वन मंडलाधिकारी के नाम भी पृथक ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इस दौरान इन्द्रकुमार चौहान, नोहर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-गाँव में बन्दर के आतंक से सहमे ग्रामीण-06 को किया घायल-,वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

    August 6, 2026

    जिला स्तरीय शालेय बालक बालिका कराते प्रतियोगिता का आयोजन-चार विकासखण्ड के इतने खिलाडी हुए शामिल…

    August 6, 2026

    आरंग में ‘हर घर मुनगा अभियान’ का शुभारंभ-एक ही दिन में 7 हजार से अधिक पौधों का रोपण

    August 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-गाँव में बन्दर के आतंक से सहमे ग्रामीण-06 को किया घायल-,वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Vinod GuptaAugust 6, 2026198 Views

    बड़ी खबर-गाँव में बन्दर के आतंक से सहमे ग्रामीण-06 को किया घायल-,वन विभाग ने शुरू…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.