बड़ी खबर-गाँव में बन्दर के आतंक से सहमे ग्रामीण-06 को किया घायल-,वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आरंग। आरंग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीसागर में एक आक्रामक बंदर के आंतक से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।पिछले 02 दिन से यह बंदर अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, जिसकी चपेट में आकर अब तक 06 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।जिसमे कई बच्चे भी शामिल है।बंदर के अचानक आक्रामक होने के कारण गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं और बच्चों को सुरक्षा के लिहाज से घरों के भीतर ही बंद रखा जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदरो का झुंड शिशु मंदिर के पास पेड़ में डेरा डाले हुये है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। वन अमला आरंग और रानीसागर पहुच कर बंदर को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा लगा कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। हालांकि, घने पेड़-पौधों और शाम हो जाने के कारण तथा बंदर की फुर्ती के कारण रेस्क्यू में अभी तक सफलता नही मिल पाई है।वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और बंदर को उकसाने जैसी कोई भी गतिविधि न करने की अपील की है। विभाग ने बताया कि जल्द ही बंदर को ट्रेंकुलाइज या रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



