Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    August 4, 2026

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    August 4, 2026

    सरहद के रक्षकों को स्कूली बहनों का मिलेगा स्नेह-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं हस्तनिर्मित राखियाँ

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»70 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को पट्टा दिलाने का प्रयास तेज,गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के रहवासियों से मिले नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
    Blog

    70 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को पट्टा दिलाने का प्रयास तेज,गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के रहवासियों से मिले नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 4, 20264 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    70 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को पट्टा दिलाने का प्रयास तेज,गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के रहवासियों से मिले नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

    महासमुन्द। वार्ड क्रमांक 18 स्थित गुरूड़ पारा तालाब के पास निवासरत झुग्गी-झोपड़ी परिवारों से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं वार्ड पार्षद माधुरी घनीराम यदु ने मुलाकात कर शासन द्वारा पट्टा जारी करने तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।रहवासियों ने बताया कि गुरूड़ पारा तालाब के आसपास लगभग 100 परिवार पिछले 70 वर्षों से शासकीय भूमि पर निवास कर रहे हैं। इनमें से कुछ परिवारों को वर्ष 1984 में शासन द्वारा पट्टा मिला था, जो वर्तमान में निरस्त हो चुका है। उन्होंने वर्ष 2017 के कब्जे के आधार पर सर्वे कर पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान करने की मांग की।*पट्टे की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन* नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए शासकीय भूमि पर वर्षों से निवासरत पात्र परिवारों को मालिकाना पट्टा देकर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी राजस्व अभिलेखों में परिवर्तन की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर पूरी की जाएगी।उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल की बैठक में छिपिया पारा तालाब क्षेत्र की भूमि का मद परिवर्तन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे कलेक्टर के पास भेजा जाएगा। इसी प्रकार गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के लिए भी भूमि के मद परिवर्तन का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे पात्र परिवारों को पट्टा जारी करने की प्रक्रिया आसान हो सके।*पेयजल समस्या पर भी चर्चा* इस दौरान रहवासियों ने पेयजल संकट की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिला और वर्तमान में भी यही स्थिति बनी हुई है। इस पर श्री राठी ने कहा कि नगर के कई वार्डों में पेयजल संकट नगर पालिका की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    August 4, 2026

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    August 4, 2026

    सरहद के रक्षकों को स्कूली बहनों का मिलेगा स्नेह-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं हस्तनिर्मित राखियाँ

    August 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    Vinod GuptaAugust 4, 202629 Views

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.