Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    August 4, 2026

    सरहद के रक्षकों को स्कूली बहनों का मिलेगा स्नेह-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं हस्तनिर्मित राखियाँ

    August 4, 2026

    शालेय जिला स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी
    Blog

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 4, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    ​आरंग। बद्रीप्रसाद लोधी शासकीय महाविद्यालय में नए सत्र के साथ प्रस्तावित ड्रेस कोड और चरमराई बुनियादी सुविधाओं को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं का अविलंब निराकरण करने की मांग की। संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।​विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले के मार्गदर्शन में पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में अनिवार्य किए जा रहे ड्रेस कोड पर कड़ा ऐतराज जताया। एनएसयूआई का कहना है कि संस्था में अधिकांश विद्यार्थी मध्यम व निर्धन वर्ग से आते हैं। ऐसे में अचानक ड्रेस कोड थोपने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर हो सकता है।​ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर लगाने, शौचालय व परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने, वर्षों से खाली पड़े अंग्रेजी शिक्षक के पदों पर तत्काल भर्ती करने तथा दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज कैंटीन शुरू करने की प्रमुख मांग रखी।​आर-पार के मूड में छात्र संगठन इस दौरान विधानसभा महासचिव मोहन पटेल और देवकुमार रात्रे ने कहा कि ये तमाम मुद्दे विद्यार्थियों के दैनिक जीवन और शैक्षणिक भविष्य से सीधे जुड़े हैं। यदि कॉलेज प्रशासन ने जल्द सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो एनएसयूआई छात्रों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जवाबदेही महाविद्यालय प्रबंधन की होगी।​इस अवसर पर कान्हा टंडन, अभिषेक गायकवाड़, पवास जांगड़े, वरुण साहू, आर्यन सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरहद के रक्षकों को स्कूली बहनों का मिलेगा स्नेह-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं हस्तनिर्मित राखियाँ

    August 4, 2026

    शालेय जिला स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    August 4, 2026

    70 वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को पट्टा दिलाने का प्रयास तेज,गुरूड़ पारा तालाब क्षेत्र के रहवासियों से मिले नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

    August 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaAugust 4, 20261 Views

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी ​आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.