ग्राम पंचायत गुल्लू में अविश्वास पर हुआ मतदान-इतने मतों से अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित
आरंग । जनपद पंचायत आरंग ग्राम पंचायत गुल्लू में आज सरपंच के खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया। ग्राम पंचायत गुल्लू की सरपंच हर्षा चंद्रशेखर साहू के खिलाफ लाया गया था जिस पर पीठासीन अधिकारी एवं आरंग तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे की उपस्थिति में नियमानुसार मतदान कराया गया जिसमें सरपंच के पक्ष में: केवल 02 मत मिले तथा विरोध में 18 मत पड़े।इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया है। डेढ़ साल के बाद ही हर्षा साहू को सरपंच पद से हाथ धोना पड़ा।
विनोद गुप्ता-आरंग

