नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…
आरंग।पुराने नगर पालिका भवन में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नवीन कार्यालय का सोमवार को गरिमामय वातावरण में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब जी रहे, जिन्होंने रिबन काटकर कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहिब जी ने कहा कि “जनप्रतिनिधि का कार्यालय केवल प्रशासनिक गतिविधियों की जगह नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों और समस्याओं के समाधान का पवित्र केंद्र होता है। नए कार्यालय के माध्यम से आरंग की जनता को अपनी समस्याएं रखने और उनका त्वरित निराकरण पाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।” उन्होंने डॉ. संदीप जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यालय पारदर्शी कार्यप्रणाली और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी इस बात पर जोर दिया कि इस नए केंद्र से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की बेहतर निगरानी होगी और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने अतिथियों और मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय आमजनो के सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे।यह कार्यालय आम नागरिकों से गोठ बात का महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा। यहां सौजन्य भेट के साथ साथ प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हम आरंग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, पार्षद गण एल्डरमेन , भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. संदीप जैन को नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं और इसे जनसेवा का एक सशक्त माध्यम बताया।
विनोद गुप्ता-आरंग




