राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वच्छता अभियान-गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का किया कार्य-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आरंग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने सेवा प्रकल्पों के तहत नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाता है। इसके अंतर्गत स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर श्रमदान करके सार्वजनिक स्थानों, नदियों के घाटों, गौ शालाओं और ऐतिहासिक स्थलों की सफाई करते हैं। इन कार्यों का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देना है।इसी योजना के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरंग द्वारा आज बागेश्वर नाथ महादेव गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का कार्य किया गया ।साथ ही साथ पौधे भेंटकर, घर जाकर वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।इसमें आरंग के सभी स्वयं सेवक एवं नगर टोली का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।श्री बागेश्वर नाथ महादेव गौ धाम के सेवक गण भी इस सेवा कार्य में सहयोगी बने।आपको बता दे की स्वयंसेवक संघ का नगर में प्रत्येक मंगलवार को सेवा दिवस रहता है जिसके तहत नगर के विभिन्न स्थलों में सेवा कार्य किया जाता है।
विनोद गुप्ता-आरंग




