Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    July 21, 2026

    कल 22 जुलाई को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के विषय को लेकर बैठक-गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होंगे शामिल…

    July 21, 2026

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नियमित होमवर्क देकर कॉपियों की जांच करें शिक्षक-बीईओ
    Blog

    नियमित होमवर्क देकर कॉपियों की जांच करें शिक्षक-बीईओ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 19, 202698 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नियमित होमवर्क देकर कॉपियों की जांच करें शिक्षक-बीईओ

    आरंग। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन उत्कर्ष 2.0 अंतर्गत क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आरंग दिनेश शर्मा ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंदिरहसौद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी कॉपियों की बारीकी से जांच कर जमीनी स्तर पर पढ़ाई के वास्तविक स्तर का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ दिनेश शर्मा ने शिक्षकों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए कि वे छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से होमवर्क सौंपें। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि केवल होमवर्क देना ही काफी नहीं है, बल्कि कॉपियों की समय पर जांच होना भी अनिवार्य है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे कॉपियों को चेक करते समय तारीख के साथ अपने हस्ताक्षर करें और बच्चों के प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक सुधारात्मक टिप्पणी भी अनिवार्य रूप से दर्ज करें, ताकि बच्चों को अपनी कमियों का पता चल सके और वे उनमें सुधार कर सकें।इसके साथ ही उन्होंने दक्षता आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे कक्षाओं में रोचक एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्याज्ञान) गतिविधियों का संचालन करें और खेल-खेल में शिक्षा पद्धति पर ध्यान केंद्रित करें, जिससे बच्चे पढ़ाई को बोझ न समझकर रुचि के साथ सीख सकें। बीईओ ने विद्यालय में बच्चों की बैठक व्यवस्था, शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति और समय-सारणी (टाइम टेबल) के पालन का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संस्था प्रमुख सहित सभी शिक्षकों को मिशन उत्कर्ष और शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शाला के संस्था प्रमुख सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    July 21, 2026

    कल 22 जुलाई को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के विषय को लेकर बैठक-गौ भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होंगे शामिल…

    July 21, 2026

    शालेय विकासखंड स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    July 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित

    Vinod GuptaJuly 21, 2026147 Views

    केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ-छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.