शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..
आरंग। आज दिनांक 15 /7/2026 दिन बुधवार को सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय आरंग में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । जिसके मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा ने की। पार्षद नरेंद्र लोधी, पार्षद संतोष लोधी, पार्षद वीरेंद्र गोलू कंडरा एवं राकेश सोनकर महामंत्री भाजपा , पूर्व पार्षद चैतराम पाल एवं पत्रकार टिकेश्वर लोधी रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना श्रीमती सुमन लता योगी एवं साथियों द्वारा और स्वागत गीत गीतांजली निषाद एवं साथियों द्वारा किया गया। प्रधान पाठिका श्रीमती देवकुमारी यादव ने अपने उद्बोधन में प्रवेश उत्सव के लिए बच्चों को बधाई दी एवं लक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कक्षा आठवी एवं पांचवी के केंद्रीय कृत परीक्षा में जिला एवं विकासखंड स्तर पर अपना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे जिसमें कक्षा आठवीं से श्रेया चंद्राकर, मुस्कान चंद्राकर, बबीता निषाद, ईशा पाल , वेदिका निषाद कक्षा पांचवी से राहुल विश्वकर्मा , ममता जलक्षत्री स्मिता सिंह कंवर , कुनाल साहू बद्री कुमार लोधी , भोपेश कुमार पटेल, नागेश्वर निषाद का मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विकासखंड एवं जिला स्तर पर स्थान लाने वाले बच्चे कक्षा आठवीं से श्रेया चंद्राकर , वेदिका निषाद, मुस्कान चंद्राकर कक्षा छठवीं से गंगेश्वरी लोधी कक्षा पांचवी से राहुल विश्वकर्मा मयंक कुमार निषाद एवं रूद्र ध्रुव का मेडल देकर सम्मानित किया गया । जगन्नाथ योगी सेवानिवृत शिक्षक द्वारा घोषित कक्षा पहली से आठवीं के प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि देकर के सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आर टी ई में आने वाले बच्चों को गणवेश और पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। इसी अवसर पर शाला के छात्र संगठन का भी गठन किया गया जिसमें शाला नायक के रूप में खिलेश्वरी यादव उपशाला नायक नेमा लोधी क्रीड़ा सचिव के रूप में धनंजय केवट उप क्रीड़ा सचिव कुनाल साहू सांस्कृतिक सचिव गीतांजली निषाद उप सांस्कृतिक सचिव दीपिका मानिकपुरी , अनुशासन सचिव गीतांजली लोधी, उप अनुशासन सचिव भारती जलक्षत्री, विज्ञान सचिव खुशी चौहान, उप विज्ञान सचिव राहुल विश्वकर्मा नियुक्त किए गए जिन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। उमेश नाथ योगी के द्वारा अतिथियों के सम्मुख स्कूल की मुख्य जरूरतो जैसे भूमि, खेल कूद एवं विज्ञान सामग्री एवं फर्नीचर अन्य मांगों को उनके सामने रखा जिसमें मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की नसीहत देते हुए पढ़ने के फायदे बताएं एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने स्कूल के विकास के लिए पार्षद निधि से₹50000 रुपए फर्नीचर के लिए स्वीकृत किए एवं स्कूल के लिए भूमि आवंटन हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कर रही श्रीमती सरोजनी केरकेट्टा मैम के द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को नशा से दूर रहने की प्रेरणा दी इसी कड़ी में पार्षद नरेंद्र लोधी एवं पार्षद वीरेंद्र गोलू कंडरा जी ने पार्षद निधि से खेलकूद सामग्री विज्ञान सामग्री हेतु 50-50 हजार राशि देने की घोषणा की। सुनीता लोधी के द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका छाया यादव, दीपमाला पटेल, मोनिका लोधी, मधुरिमा सेन, अनिता यादव,कुसुम यादव, भावना साहू, दीपिका जलक्षत्री सराहनी योगदान रहा
विनोद गुप्ता-आरंग




