हाई स्कूल में छात्राओं को मिलीं निःशुल्क साइकिलें-शिक्षा जारी रखने का मिला संबल
आरंग।शासकीय हाई स्कूल बकतरा में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।साइकिल वितरण कार्यक्रम में ग्राम बकतरा की सरपंच श्रीमती देवकी टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष गजाधर बैस ने की। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, सदस्य मलिक राम पटेल एवं मिथिलेश पटेल, विद्यालय की प्राचार्य सुश्री के. वी. रेवती, साइकिल वितरण प्रभारी माधवेंद्र राव भोंसले, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग




