Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    July 14, 2026

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    July 14, 2026

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन
    Blog

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 14, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    ​आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई आरंग ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अपनी सात सूत्रीय जायज मांगों के समर्थन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षकों का आक्रोश साफ देखा गया। उन्होंने आज, 15 जुलाई को राजधानी रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में आरंग ब्लॉक से ऐतिहासिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लेते हुए जोरदार हुंकार भरी है। शिक्षकों के इस आक्रामक रुख से साफ है कि वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।​फेडरेशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से वर्षों से लंबित वेतन विसंगति का त्वरित समाधान करने, सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शक निर्णयानुसार पदोन्नति में वरिष्ठता का पूर्णतः पालन करने तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से ही समस्त सेवा लाभ प्रदान करने की मांग की गई है। इसके अलावा शिक्षकों ने विभागीय परीक्षा का समय पर आयोजन करने और टीईटी की समय सीमा को समाप्त करने सहित कुल सात सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की पुरजोर वकालत की है। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे शिक्षक वर्ग में भारी असंतोष व्याप्त है।​इस अवसर पर फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी न्यायसंगत मांगों के निराकरण के लिए शिक्षक समाज वर्षों से लगातार शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण अब तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने ब्लॉक के समस्त शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए आज होने वाले महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर अपनी चट्टानी एकजुटता का प्रदर्शन करें।​इस महत्वपूर्ण मोर्चे पर रणनीति बनाने और ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल के साथ राज मोहन श्रीवास्तव, विमल चंद सोनवानी, अर्चना शर्मा, चन्द्रशेखर साहू, उत्तम सिंह बंजारे, ईश्वर प्रसाद ग्रीतलहरे, अमित अग्रवाल, गुलाब साहू, भूषण जलछत्री, चंद्रशेखर ग्रीतलहरे, धनऊ रात्रे, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जीवन साहू, छोटू राम साहू, शिवकुमार खांडे, डोमन लाल डहरिया, घनश्याम घृतलहरे, तुला राम पाल, गिरजा शंकर देवांगन, विश्राम बंजारे, उदय राम साहू, राज कुमार नारंग और हुमन लाल साहू सहित भारी संख्या में जागरूक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    July 14, 2026

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026

    बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश

    July 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaJuly 14, 20261 Views

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन ​आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.