Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    July 14, 2026

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    July 14, 2026

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश
    Blog

    बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 13, 2026175 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश

    आरंग।क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को परखने और शैक्षणिक सत्र को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने आरंग ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का सघन औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि सीधे विद्यार्थियों से संवाद कर उनका हौसला भी बढ़ाया।बीईओ दिनेश शर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा एवं राखी, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कुकरा, तथा प्राथमिक शाला उमरिया जरोद का विस्तृत निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुँचकर उन्होंने बच्चों के सामान्य ज्ञान और सीखने के स्तर को बारीकी से परखा। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “तुम सब छत्तीसगढ़ के भावी भविष्य हो। अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देकर इस सत्र में भी सफलता की नई कहानी दोहराओ।” उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन गृहकार्य (होमवर्क) करने और शिक्षकों से कॉपियाँ नियमित चेक कराने के लिए मोटिवेट किया।निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शालाओं में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और यू-डायस प्रोग्रेशन की एंट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को स्पष्ट और कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाए और उसकी जाँच केवल औपचारिक न होकर बारीकी से की जाए, ताकि बच्चे अपनी गलतियों को समझ सकें और उनमें समय पर सुधारात्मक बदलाव आ सके।बदलते दौर में शिक्षा के आधुनिक तौर-तरीकों पर जोर देते हुए एवं शैक्षणिक कैलेंडर के पालन की दिशा में बीईओ शर्मा ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ ‘स्मार्ट वर्क’ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों को कई व्यावहारिक टिप्स दिए ताकि शिक्षण कार्य को अधिक रोचक, इंटरैक्टिव और परिणामोन्मुखी बनाया जा सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    July 14, 2026

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    July 14, 2026

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaJuly 14, 202688 Views

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन ​आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.