श्री राम के मंदिर अयोध्या में वित्तीय अनिमियतताओ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन-13 जुलाई को रैली निकाल कर करेंगे पुतला दहन
आरंग।श्री राम के मंदिर अयोध्या में की गई चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनिमियतताओ के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग द्वारा 13 जुलाई दिन सोमवार को दोपहर 01.00 बजे इंदिरा चौक से बस स्टैंड आरंग तक रैली निकाला जाएगा व पुतला दहन किया जायेगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते बताया कि उक्त रैली में समस्त कांग्रेसीजन वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, अजा विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एन.एस.य.आई, सेवादल नगरीय निकाय के समस्त कांग्रेस समर्थित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि सरपंच व पंच इत्यादि सभी कार्यकर्त्ता शामिल होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



