Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    July 9, 2026

    आरंग विधानसभा को मिला ₹128 करोड़ की सौगात-सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-की ये घोषणाएं…

    July 9, 2026

    एल्डरमेन की हुई नियुक्ति को लेकर नाराजगी-इनके नाम पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा-सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एल्डरमेन की हुई नियुक्ति को लेकर नाराजगी-इनके नाम पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा-सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..
    Blog

    एल्डरमेन की हुई नियुक्ति को लेकर नाराजगी-इनके नाम पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा-सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 9, 2026346 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एल्डरमेन की हुई नियुक्ति को लेकर नाराजगी-इनके नाम पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा-सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

    आरंग। पालिकाओं में एल्डरमैन मनोनीत पार्षदों की परंपरा के चलते आज मनोनीत एल्डरमेन की सूची जारी कर दी गई है।आरंग नगर पालिका में 05 बनाये गए है। आनंद मूर्ति अग्रवाल, शंकर जलक्षत्री, आशा वैष्णव, निर्मला साहू, तथा सतीश सोनकर को एल्डरमेन बनाया गया है।नगरीय निकायों के चुनाव के बाद से इनकी नियुक्ति रुकी हुई थी। राज्य शासन स्तर पर नियुक्तियों की फाइल लंबे समय से कुछ बिंदुओं के कारण अटक गई थी। एल्डरमैन की सूची बाहर आते ही निष्ठावान कार्यकर्ताओ में नाराजगी भी सामने आ रही है।बीजेपी के पार्षदों तथा कार्यकर्ताओ ने एल्डरमेन पद पर श्रीमती निर्मला साहू की नियुक्ति को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज समोदा प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंप कर निर्मला साहू की नियुक्ति को रद्द कर संशोधित सूचि जारी करने की मांग की गई है।ज्ञापन में उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओ ने बताया कि श्रीमती निर्मला साहू पूर्व से कांग्रेस पार्टी में थी और विधानसभा चुनाव 2023 के बाद और लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने बीजेपी प्रवेश किया था।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उनके ऊपर अनेको भ्रष्टाचार के आरोप लगे है, 80 लाख के घोटाला में दोषी भी पाई गई है। एल्डरमेन के रूप में नियुक्ति के बाद समाचार पत्र में प्रकाशित घोटाला का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मिडिया में भाजपा का हांथ, भ्रष्टाचारियों के साथ टैग लाइन के साथ वॉयरल कर दिया है, सोशल मिडिया में पार्टी द्वारा इस नियुक्ति पर कई प्रकार के टिप्पणी लोग कर रहे है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उनके नियुक्ति को लेकर लगातार असंतोष दिखाई दे रहा है।आपको बता दे की सामाजिक स्तर पर भी प्रतिनिधित्व को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह- तरह की टिप्पणी की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा टिप्पणी की जा रही है कि सरकार में मौका परस्त लोगों को मलाई खिलाई रही है जबकि निष्ठावान भाजपाई अब भी कार्यकर्ता बन कर दरी ही उठाने का काम कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि एल्डरमैन के लिए संगठन से ही नाम मांगे गए थे और इसमें पार्टी के बड़े नेताओं की भी सहमति ली गई थी। इसके बाद भी आम कार्यकर्ता भी सवाल उठा रहे है कि लंबे समय से केवल भाजपा के लिए काम करने वालों को क्या मिला? इसमें प्रश्न किया जा रहा है कि क्या आम पार्टी कार्यकर्ता को उपेक्षित किया जा रहा है?ज्ञापन की प्रतिलिपी किरण सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छ. ग.),सुरेंद्र पाटनी (प्रभारी भाजपा रायपुर ग्रामीण संगठन), श्याम नारंग जी जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण), गुरु खुशवंत साहेब (कैबिनेट मंत्री छ.ग शासन),अरुण साव (नगरीय प्रशासन मंत्री छ. ग.शासन) ,को भी सौपा गया गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    July 9, 2026

    आरंग विधानसभा को मिला ₹128 करोड़ की सौगात-सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-की ये घोषणाएं…

    July 9, 2026

    बड़ी खबर-बड़ी अनियमितताओं के उजगार के बाद अंततः गिरजा गैस एजेंसी को किया गया सील-

    July 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    Vinod GuptaJuly 9, 2026186 Views

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.