भारी वर्षा की चेतावनी के बीच निसदा बांध के 04 गेट और खोले गए-अब तक कुल 10 गेट खोले जा चुके है…
आरंग।भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा क्षेत्र में आगामी अवधि के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उक्त चेतावनी के परिप्रेक्ष्य में जलाशय में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण राजीव समोदा निसदा फेस 1 के 10 गेट नियमानुसार खोल दिए गए हैं।साथ ही संभावित जलप्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए नदी के किनारे स्थित ग्रामों एवं निम्न क्षेत्र में आवश्यक सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।आपको बता दे की कल ही डेम के 06 गेट खोले गए थे और आज 04 गेट और खोल दिया गया है। लगातार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। जिस पर प्रशासन लगातर नजर बनाए हुए।
विनोद गुप्ता-आरंग



