Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-
    Blog

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 30, 202646 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी….

    आरंग।मानसून के मद्देनजर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग ने विकासखंड के सभी शासकीय विद्यालयों में बरसात पूर्व साफ-सफाई कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर सभी प्राचार्यों, प्रधान पाठकों एवं संकुल स्त्रोत केंद्र समन्वयकों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है।जारी आदेश में कहा गया है कि वर्षा ऋतु के दौरान विद्यालयों की छतों, नालियों एवं परिसर में कचरा जमा होने से जल निकासी बाधित हो जाती है, जिससे परिसर में जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। इससे विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचने के साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शाला प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विद्यालयों की छत, नालियों तथा पूरे परिसर की बरसात से पूर्व साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। साथ ही किए गए कार्य का पालन प्रतिवेदन भी अनिवार्य रूप से कार्यालय को भेजें।उल्लेखनीय है कि यह निर्देश जनपद पंचायत आरंग की स्वच्छता स्थायी समिति के सभापति अमर राजेन्द्र माण्डले के पत्र तथा शासन से समय-समय पर प्राप्त दिशा-निर्देशों के परिपालन में जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी विद्यालय प्रमुखों से निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026

    छोटे महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न-कल 01 जुलाई को होगा कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 20261 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.