छोटे महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न-कल 01 जुलाई को होगा कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम
आरंग।सिद्ध पीठ श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, आरंग में मंदिर परिसर स्थित छोटे महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत कलश स्थापना एवं ध्वज पूजन कार्यक्रम का आयोजन 01 जुलाई 2026, बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से आयोजित किया गया है। समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित कार्यक्रम सिद्ध पीठ श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बागेश्वर पारा, आरंग (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न होगा जिसमें रुद्राभिषेक, कलश स्थापना, ध्वज पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं को किया जायेगा।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य एवं पुण्य अवसर के साक्षी बनने और भगवान श्री बागेश्वर नाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



