राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….
आरंग। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज 28 जून को आरंग ब्लॉक में 05 वर्ष तक उम्र के बच्चो को पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आरंग के BMO डॉ विजय लक्ष्मी अनन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड आरंग में आज प्रथम दिवस 90 प्रतिशत बच्चो को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई है। उन्होंने बताया कि 48809 बच्चो को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमे 43976 बच्चो को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई है। इसके लिए पूरे ब्लॉक में कुल 244 बूथ बनाये गए थे। जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर (मॉप-अप राउंड) दिनांक 29 और 30 को कवर किया जाएगा ताकि एक भी बच्चा न छूटे।इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानीनों ने मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई है तथा सुबह से ही जागरूक अभिभावक अपने नौनिहालों को दवा पिलाने के लिए बूथों पर पहुंचने लगे थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



