बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब
आरंग।भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक एवं अन्य योजनाओं के प्रचार प्रसार तथा पंजीकरण हेतु नगर पालिका परिषद आरंग एवं अन्य विभागों के तत्वधान में आज 18 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 06 के बी. आर.अंबेडकर भवन आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।अनुविभगिय अधिकारी अभिलाषा पैकरा ने बताया कि शिविर में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 41 आवेदनों का निराकरण तत्काल किया गया।शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तीन दिवसीय पंजीयन शिविर में शामिल होकर जनमानस से संवाद किया।उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए हितग्रहिओ से सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जिसका एक स्तर आज आप सबके सामने है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। हमारा संकल्प विकास, सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।गरीबों को पक्का घर मिल रहा है, घर में नल के माध्यम से जल मिल रहा है, किसानों का सम्मान हो रहा है और सीमाओं में जवानों का शौर्य आज निरंतर बढ़ रहा है। सुशासन सरकार में आज हर वर्ग विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत राष्ट्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और योगदानों के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,पार्षद गण नरेन्द्र लोधी, पुष्कर साहू,संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, श्री राकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता के. के. भारद्वाज, बेदराम खुटे, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती पदमनी चद्रकांत साहू, श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती गायत्री देवांगन, श्रीमती आशा वैष्णव,वेदप्रकाश देवांगन, टिकेश्वर गिलहरे सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



