Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन

    June 12, 2026

    बड़ी खबर-नही बढ़ेगी छुट्टी-छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026-आदेश जारी

    June 12, 2026

    मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन
    Blog

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन

    आरंग। क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री एवं आरंग के क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग नगरपालिका क्षेत्र को एक नई सौगात दी है। उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक स्थित श्री हरदेव लोधी समाज भवन परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।लोधी समाज द्वारा लंबे समय से परिसर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुधार के लिए पेवर ब्लॉक लगाने की मांग की जा रही थी, जिसे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तत्परता से पूरा किया है।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “समाज का विकास ही क्षेत्र के समग्र विकास की नींव है। लोधी समाज की यह मांग उनके सामाजिक कार्यक्रमों और परिसर की सुगमता के लिए बेहद जरूरी थी। हमारी सरकार हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है और आरंग क्षेत्र के विकास में फंड की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।” इस गरिमामयी आयोजन में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों सहित लोधी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। भूमिपूजन संपन्न होने पर श्री हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से भवन परिसर में आयोजित होने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में नागरिकों को काफी सुविधा होगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, श्री हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी, सचिव संजय लोधी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी, सलाहकार गजानंद लोधी एवं शत्रुहन लोधी,स्थानीय पार्षदगण नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, पुष्कर साहू, गोलू कंडरा, उमाकांत यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर विक्रम परमार, राकेश शर्मा, तोषण साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज,नगर पालिका इंजीनियर हरीश मांझी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-नही बढ़ेगी छुट्टी-छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026-आदेश जारी

    June 12, 2026

    मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग…

    June 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन

    Vinod GuptaJune 12, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन आरंग। क्षेत्रीय…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.