Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026

    सुशासन तिहार-जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    May 29, 2026

    सुशासन तिहार-गुरु सौरभ साहेब व डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार-जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन
    Blog

    सुशासन तिहार-जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 29, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार-जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    आरंग। ग्राम जरौद(क) में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान किसानों, युवाओं,छात्रों और ग्रामीणों से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने किसानों की परेशानी को सामने रखते हुए डीएपी,यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की पुरानी व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की।साथ ही ग्राम रसनी में पंचायत की अनुमति के बिना 56 एकड़ शासकीय भूमि आवंटन पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।रेल और परिवहन सुविधाओं को लेकर भी वतन चंद्राकर ने प्रमुखता से आवाज उठाई।उन्होंने आरंग रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।वहीं रायपुर से चलने वाली सिटी बस सेवा को भानसोज से फरफौद और खौली तक विस्तारित कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग करते हुए रसनी और पारागांव स्थित हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की मांग की गई।इसके अलावा ग्राम रसनी में राज्यपाल के अनुमोदन के बाद स्वीकृत धान खरीदी केंद्र को निरस्त किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उसे पुनः बहाल करने की मांग की गई।वतन चंद्राकर ने पंचायत क्षेत्रों में बढ़ रही अवैध शराब बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।वहीं मनरेगा योजना में ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा।ज्ञापन में बताया गया कि हितग्राहियों को अभी तक 20 दिन का भी रोजगार नहीं मिल पाया है तथा मानव दिवस में भारी कटौती की गई है। ऐसे में प्रत्येक पात्र हितग्राही को 100 मानव दिवस का रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की गई।इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों के लिए लंबित राशि जारी कर फंड उपलब्ध कराने की मांग भी प्रशासन से की गई।जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाएगी और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026

    सुशासन तिहार-गुरु सौरभ साहेब व डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    May 29, 2026

    अब हमारे शांत कस्बों में भी पैर पसारने लगा महानगरों जैसा खौफनाक अपराध-डॉ शिवकुमार डहरिया

    May 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    Vinod GuptaMay 29, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.