श्री रामचरित मानस महायज्ञ-पवित्र चौपाई से यज्ञ में दी गई आहुति-इतने यजमान हुए शामिल…
आरंग।धर्म नगरी आरंग में 23 मई से हो रहे श्री रामचरित मानस महायज्ञ के चतुर्थ दिवस श्री राम चरित मानस महायज्ञ में दोनों पाली में पवित्र चौपाई से यज्ञ आहुति दी गई। 40 यजमानों द्वारा वैदिक वेश में श्रद्धा पूर्वक आहुति दी गई।संध्या आरती पश्चात यज्ञ मण्डप एवं श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दीपदान हुआ एवं कथा प्रवचन व्यास प्रहलाद जी वैष्णव के मुखारविंद से प्रभु श्री राम चरित सुनाया गया।आपको बता दे की मोरध्वज की पावन धरा एवं श्री राम वन गमन मार्ग स्थल श्री बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी दिनांक 23 मई से आरंम्भ हुआ है जो 30 मई तक चलेगा। अब यह आयोजन श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान की प्रेरणा से सर्व सनातनी समाज आरंग के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।आपको बता दे की भगवान श्री राम चंद्र जी वनवास के समय इस पवित्र स्थान में पधारे थे।यह 114 वाँ पड़ाव स्थल है। ऐसे स्थान में पुरुषोत्तम मास में यह यज्ञ बहुत ही मंगलकारी माना जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



