ब्रेकिंग़-गौ तस्करी के मामले में मारपीट करने वाले 02 आरोपी यहाँ से गिरप्तार-पुलिस ने किया न्यायलय में पेश
आरंग।गौ तस्करी के मामले में ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे की रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले आरोपी गोल्डी शर्मा तथा अभिजीत शर्मा को आरंग पुलिस ने रायपुर में गिरप्तार आज न्यायलय में पेश कर रही है।आपको बता दे की आरंग पुलिस ने इनके खिलाफ BNS की धारा 296,115(2), 126(2), 131,352,351(2),356, 3(5) बीएनएस तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) (10) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि तीसरे सह आरोपी को भी जल्द गिरप्तार किया जायेगा।ज्ञात हो की 09/05/2026 को थाना आरंग में गौ तस्करी मामले में अपने मवेशी की खोज खबर लेने थाना आरंग पहुंचे बलराम कुर्रे को आरोपी गोल्डी शर्मा द्वारा दुव्यवहार कर गाली गलोच कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मुझे अपमानित किये जाने को लेकर सतनामी समाज द्वारा आरंग थाने में प्रदर्शन किया गया था।
विनोद गुप्ता-आरंग


