बड़ी खबर-प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध-पुलिस ने शुरू की विवेचना..
आरंग। सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे की रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले गोल्डी शर्मा तथा साथ विजय अग्रवाल और अभिजीत शर्मा के खिलाफ BNS की धारा 296,115(2), 126(2),131, 352, 351(2),356, 3(5) बीएनएस तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) (10) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवेदक बलराम कुर्रे ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 09/05/2026 को थाना आरंग में तस्करी वाले मवेशी पकडे जाने की सूचना पर मैं थाना आरंग पहुंचा था जहां पर रायपुर के गोल्डी शर्मा द्वारा मेरे साथ दुव्यवहार कर गाली गलोच कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मुझे अपमानित किया गया उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अपने घर में लगभग 10-15 गाय एवं भैंस का पालन पोषण करता हूं दिनाक 08 मई 2026 को चराई के बाद मेरे कुछ पशु वापस नहीं आए थे। उसी दौरान मुझे फोन से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव के नाले के उस पार कुछ लोग पशुओं को ले जाते हुए पकड़े गए है। उक्त सूचना मिलने पर में अपने पशुओं की पहचान हेतु वहाँ पहुंचा तब तक उक्त पशुओं को थाना आरंग लाने की तैयारी चल रही थी उसी के साथ मैं भी थाना आया। वहाँ उपस्थित तथाकथित गौरक्षक गौसेवक गोल्डी शर्मा निवासी रायपुर, विजय अग्रवाल, आभिजीत शर्मा नामक व्यक्ति दोनों निवासी आरंग एवं अन्य के द्वारा बिना किसी जांच एवं सत्यापन के मुझे ही गौ-तस्कर एवं उनके सहयोगी समझकर सार्वजनिक रूप से अपमानित एवं प्रताड़ित किया गया। पूछताछ के दौरान जब गैर समान्य ग्रामीण भाषा में “जानवर” शब्द का प्रयोग किया, तो आरोपियों द्वारा मुझे नीच “हिंदू समाज का कलंक” जैसे अवगतएवं जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए गाली-गलौज की गई। इसके अतिरित आरोपियों द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की एवं मारपीट की गई तथा मुझे डराया धमकाया गया। साथ ही उक्त घटना का वीडियो बनाकर जानबूझकर सोचल मीडिया (फेसबुक आदि) में वायरल किया गया, जिससे मेरी एवं मेरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है तथा हम मानसिक रूप से अत्याधिक आहत हुए है। उक्त घटना थाना आरंग थाना परिसर पर घाटित हुई है।सतनामी समाज द्वारा आज उक्त अपराधियो के गिरप्तारी की मांग को लेकर आरंग थाने में प्रदर्शन किया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग



