Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मेंटेनेंस एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते घंटों बंद रहेगी बिजली

    May 17, 2026

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    May 16, 2026

    बड़ी खबर-प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध-पुलिस ने शुरू की विवेचना..

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार में गूंजा जनता का दर्द-शिकायत पर नायब तहसीलदार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई कड़ी फटकार-दिए ये निर्देश
    Blog

    सुशासन तिहार में गूंजा जनता का दर्द-शिकायत पर नायब तहसीलदार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई कड़ी फटकार-दिए ये निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 16, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार में गूंजा जनता का दर्द-शिकायत पर नायब तहसीलदार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लगाई कड़ी फटकार-दिए ये निर्देश

    आरंग। नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब मंच से ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पैसों के लेन-देन संबंधी शिकायत पर नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि जनता के कार्य पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ होने चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शुक्रवार 15 मई को नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। लोगों ने राजस्व, सड़क, पेयजल, बिजली एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी दौरान अनेको ग्रामीणों द्वारा सन्युक्त रूप से पैसों के लेन-देन से जुड़ी शिकायत किए जाने पर सांसद ने मंच से ही नायब तहसीलदार समोदा गजानंद सिदार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों का भरोसा प्रशासन पर बना रहना चाहिए।उन्होंने SDM अभिलाषा पैकरा को 03 दिन के अंदर पेंडिंग केस की रिव्यू प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन, समोदा मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू, पीलाराम निषाद, के.के. भारद्वाज, गोपाल वर्मा, बेदराम खूंटे सहित समस्त पार्षदगण मौजूद रहे।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने।समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। पूरे आयोजन के दौरान जनता और प्रशासन के बीच संवाद का सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मेंटेनेंस एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते घंटों बंद रहेगी बिजली

    May 17, 2026

    खाद कटौती के विरोध में किसानों ने आज यहाँ दिया शांतिपूर्ण धरना-पूर्ववत उर्वरक वितरण की मांग

    May 16, 2026

    बड़ी खबर-प्रदर्शन के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध-पुलिस ने शुरू की विवेचना..

    May 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मेंटेनेंस एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते घंटों बंद रहेगी बिजली

    Rekhraaz SahuMay 17, 2026

    मेंटेनेंस एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते घंटों बंद रहेगी बिजली आज 17 मई को सुबह…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.