प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी छोड़ा पायलट एवं फॉलो गाड़ियां…
आरंग।छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पायलट, फॉलो गाड़ी या प्रोटोकाल का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मैंने स्थिति सामान्य होते तक कुछ अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई पायलट या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करूँगा। उल्लेखनीय है ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत अपनी जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। तेल की कीमतें बढ़ने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल करें।
विनोद गुप्ता-आरंग



