Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न…

    May 14, 2026

    ​बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    May 14, 2026

    चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न…
    Blog

    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न…

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न…

    स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश, पेयजल संकट और भालुओं के खतरे पर जताई गंभीर चिंता

    बागबाहरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी में जीवनदीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हारिया एवं जुनवानी की जीवनदीप समिति की बैठक भी संयुक्त रूप से आयोजित की गई, जिसमें तीनों स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित की जाएं।

    बैठक के दौरान अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट (BMW) प्रबंधन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। केशव चन्द्राकर ने निर्देश दिए कि अस्पताल से निकलने वाले जैव अवशिष्ट एवं चिकित्सकीय कचरे का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रंग-कोडित पृथक्करण, सुरक्षित संग्रह एवं परिवहन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

    जनपद अध्यक्ष ने अस्पतालों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वाटर स्टोरेज टैंक की नियमित सफाई कराने तथा उसकी अगली सफाई तिथि टंकी पर अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं आमजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर लगाए जाने पर भी चर्चा की गई।

    गर्मी के मौसम को देखते हुए केशव चन्द्राकर ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ORT कॉर्नर को सक्रिय एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर भी विशेष जोर दिया गया। जनपद अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा मरीजों के साथ विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए। शिकायत एवं सुझाव पेटी को प्रत्येक 15 दिवस में खोलकर रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश भी दिए गए।

    इसके अलावा AG-3/PADA से संबंधित रिपोर्टिंग एवं NextGen कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा गया। अस्पताल एवं मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर द्वारा अनुमोदन भी प्रदान किया गया।

    बैठक में अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अधिकारियों ने जनपद अध्यक्ष को बताया कि अस्पताल परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण लगातार जंगली भालुओं का प्रवेश हो रहा है, जिससे मरीजों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। इस पर केशव चन्द्राकर ने गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए तथा शीघ्र अहाता निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

    इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी में पेयजल समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। अस्पताल में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं होने से मरीजों एवं कर्मचारियों को हो रही परेशानियों से जनपद अध्यक्ष को अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए।

    बैठक में विधायक प्रतिनिधि खेमराज सिन्हा, जनपद सदस्य बलराम ध्रुव, पूर्व सरपंच रामजीलाल सिन्हा पूर्व सरपंच रिंकू चेतन चंद्राकर वरिष्ठ समाजसेवी मनहरन गुप्ता, जनप्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं विद्युत विभाग से जेई प्रशांत तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दिलीप सतपथी, डॉ. बी.एल. मिश्रा, डॉ. संजय दवे, डॉ. गेवेंद्र नौरंगे, डॉ. आराधना मिश्रा, शेखर साहू, टाकेश्वर सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।

    बैठक के अंत में जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ​बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    May 14, 2026

    चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    May 14, 2026

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    May 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न…

    Rekhraaz SahuMay 14, 2026

    जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न… स्वास्थ्य सुविधाओं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.