Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    May 14, 2026

    रासायनिक खाद की मात्रा कटौती से किसानों में आक्रोश-बड़े आंदोलन की तैयारी को लेकर यहां हुई बैठक…

    May 14, 2026

    20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद-सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद-सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन
    Blog

    20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद-सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    20 मई को दवा दुकानें रहेंगी बंद-सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन

    अंबिकापुर। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के संबंध में सरगुजा कलेक्टर अजित बसंत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अंबिकापुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एडीसी श्री किशोर ठाकुर की अनुपस्थिति में ड्रग इंस्पेक्टर अनिल पैंकरा एवं अमरेश तिर्की को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के अध्यक्ष अमित “मिंटू” अग्रवाल ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर किया जा रहा है। यह संगठन देशभर के 12.50 लाख से अधिक दवा विक्रेताओं एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है।संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने सभी होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट साथियों, प्रशासन तथा समाज के लोगों से 20 मई के बंद को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल व्यापारिक मुद्दा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।ज्ञापन में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक लगाने, बड़े कॉर्पोरेट समूहों द्वारा अत्यधिक छूट आधारित दवा बिक्री पर नियंत्रण करने तथा कोविड-19 काल में जारी अधिसूचना क्रमांक 220 को वापस लेने की मांग की गई है।इस अवसर पर संघ के सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नरेंद्र भानु विश्वकर्मा, सुमित अग्रवाल, लोकेश सोनी, विक्की मुस्तफा रजा खान सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    May 14, 2026

    रासायनिक खाद की मात्रा कटौती से किसानों में आक्रोश-बड़े आंदोलन की तैयारी को लेकर यहां हुई बैठक…

    May 14, 2026

    निशुल्क समर कैंप-आर्ट एंड क्राफ्ट की रंगीन दुनिया में खिलखिलाते बालमन-विद्यार्थी अपनी कल्पना के आकाश में भर रहे है उड़ान

    May 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    Vinod GuptaMay 14, 2026

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.