Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार के बीच आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार-हत्या का फरार आरोपी भी धराया
    Blog

    सुशासन तिहार के बीच आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार-हत्या का फरार आरोपी भी धराया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार के बीच आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-गांजा-शराब तस्कर गिरफ्तार-हत्या का फरार आरोपी भी धराया

    आरंग। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में सोमवार को थाना क्षेत्र में विशेष कॉम्बिग गस्त चलाया गया। सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण, गुंडा-बदमाश व चाकूबाजों की चेकिंग और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए गठित टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर बड़ा प्रहार किया।
    1. गांजा बिक्री करते महिला रंगे हाथ गिरफ्तार
    देवारपारा आरंग में पुलिस टीम ने दबिश देकर दिपेश्वरी देवार उर्फ ढकना पति प्रकाश देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी पंडरी तालाब पार देवारपारा को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचते पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा कीमत लगभग ₹30,000 जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
    2. स्कूटी से शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार
    मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुल्लू निवासी वेदराम लोधी पिता अभयराज लोधी, 20 वर्ष, को स्कूटी क्रमांक CG 04 QU 8220 में अवैध देशी मसाला शराब बेचते पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 31 पौवा ‘शेरा’ देशी मदिरा बरामद हुई। आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
    3. सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने पर 4 लोगों पर कार्रवाई
    ग्राम गुल्लू एवं देवारपारा आरंग में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

    • योगेश कोसले पिता भगतराम कोसले, 21 वर्ष, निवासी गुल्लू
    • जुगनू देवराज पिता शेखर देवराज, 55 वर्ष, निवासी देवारपारा आरंग
    • प्रकाश देवराज पिता असीद देवराज, 20 वर्ष, निवासी देवारपारा आरंग
    • धनेश्वर धीवर पिता माखन लाल धीवर, 40 वर्ष, निवासी ग्राम गुल्लू
      सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
      3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
      कॉम्बिग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया:चेतन टंडन पिता धनी टंडन, 53 वर्ष, ग्राम गुल्लू थाना आरंगमिलेश कुमार निर्मलकर पिता ओमप्रकाश निर्मलकर, 25 वर्ष, ग्राम तामासिवनी थाना आरंगनिरंजन निषाद पिता दशरू निषाद, 50 वर्ष, निवासी घोड़ारी थाना व जिला महासमुंद
      4. चपरीद हत्या कांड का फरार आरोपी समोदा से गिरफ्तार
      ग्राम चपरीद में 10.05.2026 को हुई हत्या की घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी युवराज साहू पिता स्व. जहरू राम साहू, 45 वर्ष, निवासी चपरीद को पुलिस ने पतासाजी कर ग्राम समोदा बस स्टैंड से हिरासत में ले लिया। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।थाना प्रभारी आरंग ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
      विनोद गुप्ता-आरंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या आरंग, 13 मई…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.