वार्षिक अधिवेशन एवम आमसभा संपन्न-विभिन्न कार्यो के लिए मंत्री गुरु खुशवंत ने की ये घोषणाएं…
आरंग। छत्तीसगढ़ धीवर समाज आरंग परगना का वार्षिक अधिवेशन एवम एवम आमसभा 10 मई 2026 को डॉ.भीमराव अम्बेडकर भवन आरंग में आयोजित किया गया था। जिसमे आरंग परिक्षेत्र के 18 ग्रामो के कुटुम्बजन सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न परिक्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए , उन्होंने समाजजन को संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज संगठित अनुशाषित एवं प्रगतिशील समाज है।समाज मे युवाओं, मातृशक्तियो की भूमिका हो, शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दे ताकि समाज और अधिक प्रगति की ओर अग्रसर हो, उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मछुआरों के हितो को लेकर जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की बात कही, सभी को इस आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समाज के मांग पर उन्होंने पूर्व में किए हुए घोषणा के अनुरूप ग्राम रीवा में सामाजिक भवन हेतु 8 लाख रुपये, ग्राम भोथली में भवन हेतु 3 लाख रुपए इसी मई माह में अपने निधि के स्वीकृत करने की बात कही, साथ ही समाज के मांग पर सभी जनप्रतिनिधि के सहमति से आरंग धीवर समाज भवन में अहाता निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, एवम डोम निर्माण हेतु 15 लाख रुपये राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही बतौर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इस अधिवेशन व आमसभा के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धीवर समाज मेरा परिवार है, सभी से मेरा आत्मीयता जुड़ाव है हर संभव मैं समाज के साथ हु, जलक्षेत्र के संचयन व संवर्धन हेतु भी कार्य जारी है , और नए तालाब का सृजन पर भी प्रयाश हो रहा है ताकि मत्स्यपालन हेतु आप लोगो को रोजगार मिल सके, साथ ही उन्होंने कहा हमने अपने पहले ही सामान्य सभा मे सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नगर के 04 तालाबो को मछली पालन हेतु आबंटित करने प्रस्ताव कर दिया था ,जिसका आबंटन भी हो चुका है और इसका लाभ अभी मछुआरा समाज ले रहा है। उपस्थित मातृशक्तियो को भी मातृ दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं भी उन्होंने दी व महिलाओं के अधिकार को नारी संशोधन विधेयक पर भी उन्होंने अपनी बात रखा।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मछुआ कल्याण बोर्ड छ ग. शासन के उपाध्यक्ष डॉ.लखन लाल धीवर ने भी सभी संबोधित करते हुए मछलीपालन विभाग द्वारा जारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही ।इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश धीवर समाज के विभिन्न परिक्षेत्रों के पदाधिकारियो ने समाज के उन्नति एवम प्रगति को लेकर अपने अपने विचार रखते हुए आगामी कार्ययोजना सहित जनगणना के विषय पर जानकारी दी।

उक्त अधिवेशन व आमसभा में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के संरक्षक सलाहकार में से जग्गनाथ सरपार, लीलाराम तारक, परमेश्वर फुटान,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, प्रदेश महासचिव रामलाल पेंडरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदव्यास तारक, रामेश्वर धीवर, आरंग परगना अध्यक्ष रामानंद धीवर, उपाध्यक्ष भीम जलक्षत्री, संरक्षक पुनेश धीवर, सचिव बलदाऊ जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष चिंताराम धीवर, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बसंत निषाद, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संध्या हिरवानी, गायत्री गायग्वाल, लक्ष्मी पेंडरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णा चंपालाल हिरवानी, मत्स्य प्रकल्प भाजपा किसान मोर्चा सहसंयोजक दिलीप जलक्षत्री, संस्कृति व खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील जलक्षत्री,युवाप्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पुरषोत्तम धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जलक्षत्री, व्यापार प्रकोष्ठ कुशल मटियारा, आई टी प्रकोष्ठ मनोज बाघमार, आरंग नगर धीवर समाज अध्यक्ष सतीश मानु जलक्षत्री, सचिव चोवाराम जलक्षत्री, उपाध्यक्ष रामाधार जलक्षत्री, कोषाध्यक्ष रमन जलक्षत्री, बृजलाल जलक्षत्री, शिवकुमार जलक्षत्री, सदाराम जलक्षत्री, डॉ तेजराम जलक्षत्री,भूषण जलक्षत्री चमन जलक्षत्री, देव जलक्षत्री,राधे, बबला जलक्षत्री, चेतन लल्लू जलक्षत्री, झड़ी धीवर, संतोष धीवर, जगदीश धीवर, शिव धीवर, बुधु धीवर, रामकिशुन, छोटेलाल,कोमल लाखोटी, भूषण,युवा प्रकोष्ठ से दुर्गेश जलक्षत्री,भरत धीवर, त्रिलोक धीवर, नरेंद्र जलक्षत्री, गैंदराम धीवर युवाप्रकोष्ठ नगर आरंग अध्यक्ष यशवंत जलक्षत्री, राजकुमार, मनीष, उमाकांत, लक्की, सूरज, महेंद्र, संदीप, उत्तम , साईराम,अप्पू सहित धीवर समाज के कुटुम्बजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भूषण लाल जलक्षत्री में किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



