Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-अपने 12 सूत्रीय मांग को लेकर कल 12 मई को करेंगे मंत्री कार्यालय का घेराव
    Blog

    आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-अपने 12 सूत्रीय मांग को लेकर कल 12 मई को करेंगे मंत्री कार्यालय का घेराव

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन-अपने 12 सूत्रीय मांग को लेकर कल 12 मई को करेंगे मंत्री कार्यालय का घेराव

    आरंग। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस आक्रामक तेवर में नजर आ रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार, 12 मई को कांग्रेस एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। 12 सूत्रीय जनहितैषी मांगों को लेकर कांग्रेसियों द्वारा बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद नेताजी चौक स्थित कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यालय का घेराव करने की रणनीति तैयार की गई है।कार्यलय से जारी एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह आंदोलन मंगलवार दोपहर 01 बजे आरंग के मुख्य बस स्टैंड से शुरू होगा। भाजपा सरकार के अस्तित्व में आने के बाद आरंग क्षेत्र में कांग्रेस का यह अब तक का सबसे बड़ा और सुनियोजित आंदोलन माना जा रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस स्थानीय प्रशासन और सरकार को घेरने की तैयारी में है।इस वृहद आंदोलन का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे। आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आरंग के ‘राजीव भवन’ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डॉ. डहरिया की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि सहित युवा कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।कांग्रेस इस प्रदर्शन के दौरान अपनी 12 सूत्रीय मांगों का खुलासा करेगी। जिसमे स्थानीय विकास कार्य, कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे शामिल होंगे।राजीव भवन में हुई बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। बस स्टैंड पर सभा के पश्चात कांग्रेसी रैली निकाल कर मंत्री कार्यालय पहुंचेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202675 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.