Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 8, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131074
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रांगण में विशाल सुशासन शिविर’ का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 1 से 17 तक के नागरिकों के लिए आयोजित इस शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘सुशासन’ के विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तब सार्थक होता है जब शासन प्रशासन आपके द्वार में हो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय के सुशासन में विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और आम नागरिक के चेहरे पर समाधान की मुस्कान होनी चाहिए।शिविर में मंत्री जी से आम नागरिकों ने समस्याओं को साझा किया एवं मंत्री गुरु खुशवंत ने भय व भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की बात की एवं कुछ समस्याओं के लिए नाराजगी जाहिर करते हुवे निर्देशित किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने खुद को सुशासन के लिए समर्पित बताया एवं शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर जनता को बधाई दी साथ ही उन्होंने आरंग के उप कोषालय के रायपुर स्थानान्तरित पर रोक लगाने की मांग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से की।

    Oplus_131072

    इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा,अध्यक्ष जनपद पंचायत टाकेश्वरी मुरली साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले,पार्षद सभापति गण नरेंद्र लोधी,पुष्कर साहू,भानमती राकेश सोनकर,सेवती तोषण साहू,विक्रम परमार, नन्द कुमार ढीढी, सहित पार्षद गण संतोष लोधी,जनपद सदस्य पद्मिनी साहू, महेश साहू, राकेश शर्मा एवं वरिष्ठ के के भारद्वाज,गणेश साहू,वेदराम खूंटे,शंकर जलक्षत्रि , दिलीप जलक्षत्रि,सूरज साहू आदि अनेक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया एवं हितग्राहियों को विवाह पंजीयन,जन्म प्रमाण पत्र,विद्युत अनापत्ति प्रमाणपत्र ,श्रवण यंत्र,श्रम कार्ड,प्रधानमंत्री आवास योजना भवन अनुज्ञा वितरण,सड़क दुर्घटना 25000 राशि सहायता चेक, आय जाति निवास प्रमाण पत्र,किसान किताब वितरण,राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना,वय वंदन आयुष्मान कार्ड,टीवी पोषण आहार,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान पत्र,अन्न प्राशन एवं कक्षा 5 वि,8 वी,10 वी, 12वी के नगर स्तर पर होनहार विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कुल 593 आवेदन आए जिसमें 520 मांग के एवं 73 शिकायत के रहे। शिविर में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा,मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी,तहसीलदार ज्योति मसियारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,महिला बाल विकास अधिकारी सोमनाथ राजपूत,नायब तहसीलदार गजानन सीदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी के साथ आम नागरिकों ने उत्साह देखा गया तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गण अरविंद वैष्णव,भूषण जलक्षत्रि एवं मितांजली महंती ने किया तथा आभार प्रदर्शन सीएमओ शीतल चंद्रवंशी ने किया एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान,नूतन मांडले,पोखन साहू, पालिका कर्मचारी अनुभव साहू, विकास सिंह,अजय ध्रुव,घनश्याम साहू,मन्नू टोंडरे, रंजन कुर्र, तानसिंग,सतीश साहू आदि सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202687 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.