Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना कागजों तक सीमित, भाजपा सरकार के दावे खोखले : आलोक चंद्राकर

    September 7, 2026

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा
    Blog

    बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 6, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बागबाहरा से कृषि रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी..बागबाहरा

    05 मई 2026। कृषि विभाग द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज जनपद पंचायत बागबाहरा परिसर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री केशव नायकराम चंद्राकर ने इस रथ को रवाना करते हुए कहा कि यह अभियान किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जिससे आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।यह अभियान 05 मई से 20 मई 2026 तक विकासखंड बागबाहरा के विभिन्न ग्रामों में संचालित किया जाएगा। कृषि रथ के माध्यम से एग्रीस्टेक, स्वायल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, दलहन एवं तिलहन क्षेत्र विस्तार जैसी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    इसके साथ ही किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती नमिता मारकोले,कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती गरिमा केशव चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती भूमिका रामजीलाल सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिसन ठाकुर,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जी.पी. शरणागत सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना कागजों तक सीमित, भाजपा सरकार के दावे खोखले : आलोक चंद्राकर

    September 7, 2026

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना कागजों तक सीमित, भाजपा सरकार के दावे खोखले : आलोक चंद्राकर

    Rekhraaz SahuSeptember 7, 20262 Views

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना कागजों तक सीमित, भाजपा सरकार के दावे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.