आरंग तहसील का पहला ‘सुशासन तिहार सम्पन्न’-इतने आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई
आरंग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम पंचायत छटेरा में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘सुशासन तिहार’ जनसमस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में आरंग क्षेत्र की 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।शिविर के दौरान कुल 902 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से 132 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर उसका निराकारण किया गया शेष आवेदनों को समय सीमा में कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को भेज दिया गया है। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ‘त्वरित समाधान’ की राह पकड़ी और मौके पर ही आय, जाति, निवास, मनरेगा जाब कार्ड,आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाइसेंस,हाई सिक्योरिटी रजिस्टेंस नम्बर प्लेट आदि बनाए गए एवं जटिल शेष आवेदनों के लिए एक माह की समय-सीमा के भीतर निराकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे और अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही और मंत्री ने इस दौरान सीधे जनता से संवाद किया और लंबित प्रकरणों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वरंजन ने शिविर की कमान संभालते हुए कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक जागरूक बनने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही हितग्राहियों को नरेगा अंतर्गत चेक वितरण,पौधे बीज वितरण, धान बीज वितरण, आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरण,फूड बास्केट वितरण, किसान किताब वितरण,त्रुटि उपरांत बी 1 वितरण,प्रधानमंत्री आवास योजना चाबी वितरण, एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 5 वी,8वी, 10वी एवं 12 वी के टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू एवं पद्मनी साहू , सरपंच गण मायावती बांधे, हितेंद्री साहू, जितेंद्री साहू, सरस्वती चंद्राकर आदि एवं मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बैनर्जी, तहसीलदार ज्योति मसियारे , जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेस्वर रात्रे, एवं एडिशनल सीईओ मारुति राव एवं केके डहरिया एवं जिला स्तर के अन्य अधिकारी गण, संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं सहयोग छत्रधारी सोनकर, अनिल चंद्राकर,सीएसी गण रितेश ठाकुर, पोखन साहू , अभिषेक तिवारी आदि एवं गोइंदा, निसदा , अकोलीखुर्द, कुम्हारी, कोसमखुटा, पंधी, मोखला, भलेरा आदि 19 पंचायतों से जन मानस की अच्छी खासी उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग



