Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार
    Blog

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 28, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    आरंग। 28 अप्रैल 2026 आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखुंटा में एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। एक पड़ोसी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर फावड़े व आरी से जानलेवा हमला कर दिया। आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता के बेटे ने अपने पिता को सूचना दी कि पड़ोसी डागेश्वर साहू ने उसकी मां से मारपीट की है। पति के घर पहुंचने पर महिला खून से लथपथ मिली। उसके सिर और गले पर गंभीर चोटें थीं। पीड़िता को तुरंत आरंग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी डागेश्वर साहू सीढ़ी वापस करने के बहाने घर में घुसा। घर में अकेली महिला पर उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया और कहा, “तुम मेरे साथ संबंध नहीं बना रही हो, आज तुम्हें जान से खत्म कर देता हूं।” इसके बाद उसने फावड़े से सिर पर और जेब में रखी आरी ब्लेड से गले पर वार किया। आरोपी महिला को मृत समझकर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता घिसटकर दरवाजे तक पहुंची और शोर मचाकर मदद मांगी।आरंग पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 333, 74, 109 BNS के तहत केस दर्ज किया। घेराबंदी कर फरार होने की फिराक में लगे 40 वर्षीय आरोपी डागेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल फावड़ा और आरी ब्लेड जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी को 28 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026

    नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में इतने करोड़ का बजट पारित-कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष नजर आये आमने सामने

    April 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.