Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में इतने करोड़ का बजट पारित-कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष नजर आये आमने सामने
    Blog

    नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में इतने करोड़ का बजट पारित-कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष नजर आये आमने सामने

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 28, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में इतने करोड़ का बजट पारित-कई मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष नजर आये आमने सामने

    आरंग। नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने नजर आये।बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 72 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। वहीं पूर्व अवधि में लगभग 1.77 करोड़ रुपये का प्रावधान, 2.64 करोड़ रुपये का भुगतान, 1.40 करोड़ रुपये की शासकीय प्राप्ति सहित 3.17 करोड़ रुपये की आय का उल्लेख किया गया। बैठक में बजट और विकास कार्यों में देरी को लेकर विपक्ष ने अपना विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए टैक्स वसूली में अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई।परिषद द्वारा रोके गए नामांतरण प्रकरणों को बाद में स्वीकृत किये जाने को विपक्ष ने परिषद के निर्णय के विपरीत बताया जिस पर अधिकारियों ने जवाब देते हुए त्रुटिवश हुई प्रक्रिया होना बताया।बैठक में विपक्ष ने बस स्टैंड निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 42 लाख रुपये का भुगतान ठेकेदार को किए जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बैठक में शराब दुकानों पर करारोपण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 3-4 महीनों से लंबित भुगतान और बिजली अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्री दस्तावेज जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने कहा कि विपक्ष का कार्य विरोध करना है, उन्होंने नामांतरण प्रकरण में हुई त्रुटि के मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.