शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न-इस दिन की जायेगी परीक्षा परिणामों की घोषणा…
आरंग।विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र के समापन और परीक्षा परिणामों को लेकर संकुल केंद्र खमतराई में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने स्थानीय परीक्षाओं के परिणामों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान कक्षा 1, 2, 3, 4 एवं कक्षा 6, 7 के परीक्षा परिणामों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।आवश्यक सुधारों के बाद प्राचार्य द्वारा परिणामों को अनुमोदित किया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा परिणाम घोषित करते समय शाला विकास समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।केंद्रीयकृत परीक्षा कक्षा 5वीं व 8वीं के परिणाम भी आगामी 30 अप्रैल को ही घोषित किए जाएंगे।प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रमाणित जानकारी संकुल को प्रेषित करनी होगी।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के कौशल विकास पर जोर देते हुए संकुल प्राचार्य ने निर्देशित किया कि कर्मयोगी पोर्टल’ पर प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 3 कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 अप्रैल को ‘सत्र मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संकुल के समस्त शिक्षकों को इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रधान पाठक गण तारावती बंजारे,के के साहू,लक्षण लहरी नरसिंह दास मानिकपुरी,अरविंद वैष्णव,दिगम्बर बरिहा एवं शिक्षक गण तारकेश्वर डडसेना,पुनेश्वर साहू,भूषण जलक्षत्रि , सुंदरलाल साहू,विनोद यादव,नोहर लाल यादव,प्रभा जलक्षत्रि हेमा बंजारे आदि की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग



