नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया मुक्तिधाम का निरीक्षण-अव्यवस्थाओं को सुधारने दिए आवश्यक निर्देश
आरंग। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नया तालाब के पास स्थित नगर के मुक्ति धाम में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आज सुबह मुक्तिधाम का निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियो को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और अव्यवस्थाओं को सुधारने के आवश्यक निर्देश दिया गया।नगर पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दो में अधिकारी कर्मचारियो को निर्देश देते हुए कहा कि मुक्तिधाम जैसी जगह पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान राकेश गुप्ता, नगर पालिका के इंजीनियर केशनाथ साहू, राजेश साहनी, नरेन्द्र साहनी सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



