जनगणना को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी-सही जानकारी से घर घर पहुंचेगा विकास-डॉ संदीप जैन
आरंग।जनगणना 2026-27 को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने एक अपील जारी करते हुए सभी नागरिकों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है बल्कि देश और क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का निर्माण करती है। जिससे हर वर्ग तक योजनाओं का लाभपहुंच सके। डॉ संदीप जैन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्व-गणना में भाग लें तथा अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करें, तब उनका सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि सटीक और सही जानकारी से ही विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो सकती हैं। यदि आंकड़े सही होंगे, तो शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुंच पाएंगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित होगा। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि जनगणना 2026-27 को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और देश के. उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।आपको बता दे की जनगणना की प्रारंभिक प्रक्रिया के चलते घरों के नम्बरिंग का कार्य शुरू हो चूका है।
विनोद गुप्ता-आरंग



