Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
    Blog

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    आरंग। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08, श्याम बाजार (पुनाराम गली) में आज पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु बोर खनन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की। यह कार्य पार्षद निधि के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को गर्मी के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर डॉ. संदीप जैन ने कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी और जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वार्डों में पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार किए जाएंगे।इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती भानमति राकेश सोनकर ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से बोर खनन की मांग थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, पुनाराम साहू,सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि बोर खनन से क्षेत्र में जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202685 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.