Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में हुआ रसोइयों का महाकुंभ-विकासखंड स्तरीय रसोइया प्रशिक्षण में इतने रसोइयों ने लिया प्रशिक्षण
    Blog

    आरंग में हुआ रसोइयों का महाकुंभ-विकासखंड स्तरीय रसोइया प्रशिक्षण में इतने रसोइयों ने लिया प्रशिक्षण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में हुआ रसोइयों का महाकुंभ-विकासखंड स्तरीय रसोइया प्रशिक्षण में इतने रसोइयों ने लिया प्रशिक्षण

    आरंग। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज विकासखंड स्तरीय रसोइया प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन पीएमश्री शासकीय अरुंधती देवी विद्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के 48 संकुल के विभिन्न स्कूलों से आए रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रसोइया केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के रक्षक हैं और उन पर बच्चों के सेहत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है साथ ही भ्रांति दूर करते हुवे कहा कि फोर्टीफाइड चावल प्लास्टिक चावल नहीं अपितु डब्लूएचओ के अनुसार यह कुपोषण एवं रक्त की कमी(एनीमिया) से लड़ने में प्रभावी है जो मिड डे मिल के माध्यम से उपलब्ध हो रहा है,उन्होंने सभी से शासन की गाइड लाइन के अनुसार बेहतर कार्य करने प्रेरित करते हुवे निर्देश दिए कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में स्वच्छता और शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही उन्हें अभिव्यक्ति का अवसर भी दिया । सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे
    ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार रसोइयों का क्षमता विकास अनिवार्य है, ताकि वे नई तकनीकों और पोषण मानकों से अवगत हो सकें। उन्होंने स्कूलों में ‘किचन गार्डन’ को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।मध्याह्न भोजन प्रभारी (सहायक ग्रेड-2) घनश्याम रात्रे ने रसोइयों को विभागीय नियमों, चावल के स्टॉक प्रबंधन और एलपीजी सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के बारे में बारीकी से समझाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोजन चखने के बाद ही बच्चों को परोसा जाए और इसका उचित रिकॉर्ड संधारित किया जाए।मास्टर ट्रेनर प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव एवं संकुल समन्वयक गिरिजा शंकर अग्रवाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि फोर्टीफाइड चावल में सूक्ष्म पोषक तत्व आयरन, फ़ालिक एसिड,विटामिन बी 12 की उपस्थिति बच्चों के लिए लाभदायक तथा फोर्टिफाइड चावल पकाने की सही विधि और उसके पोषण लाभ के अलावा कई भ्रम दूर किए गए। तथा संकुल समन्वयक गण रोशन चंद्राकर,अमित अग्रवाल, नूतन मंडले, विश्राम बंजारे,एवं ऑपरेटर लक्की डहरिया एवं भानु साहू,अजय काटले एवं बीईओ कार्यालयीन स्टाफ की विशेष सहभागिता रही। प्रशिक्षण के समापन पर उपस्थित लगभग 600 रसोइयों ने संकल्प लिया कि वे “स्वच्छ भोजन, स्वस्थ बचपन” के ध्येय वाक्य को सार्थक करेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202686 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.